तुरंत लोन देने वाले एप्स के महाजाल से ऐसे बचें

इंस्टैंट लोन एप का स्कैम भारत में बहुत तेजी से चल रहा है। आए दिन लोग इंस्टैंट लोन एप के शिकार हो रहे हैं। इंस्टैंट लोन एप के जाल में फंसने के बाद कई लोग आत्महत्या तक कर ले रहे हैं। इन लोन एप्स के विज्ञापन फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब दिए जा रहे हैं। सरकार ने लोन एप्स को लेकर कई कानून बनाए हैं लेकिन कोई भी कारगार साबित नहीं हो रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इंस्टैंट लोन एप्स फ्रॉड से बचने के पांच तरीके बताएंगे।

इंस्टैंट लोन एप्स से लोन लेना क्यों खतरनाक है?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इन एप्स से लोन लेना खतरनाक क्यों है। पहली बात तो यही है कि ये एप्स हद से ज्यादा ब्याज लेते हैं। इसके अलावा समय पर लोन ना चुकाने पर ये गाली ग्लौज तक पर उतर आते है। इसके अलावा ये लोग आपकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी देते हैं।
एप से लोन लेते समय बरतें ये सावधानी?
सिर्फ उन्हीं एप को डाउनलोड करें जिन्हें RBI ने मंजूरी दी है।
किसी भी एप से लोन लेने से पहले उसके बारे में जितनी जानकारी संभव हो सके जुटाएं।
एप के बैकग्राउंड, उसकी हिस्ट्री आदि को जरूर चेक करें।
किसी अनजान एप के साथ KYC के लिए डाटा शेयर ना करें।
किसी तरह के फ्रॉड के लिए sachet.rbi.org.in पर जाकर शिकायत करें।

Back to top button