सर्दियों में परफेक्ट स्वीट डिश है अंजीर का हलवा, ये रही आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
ड्राई अंजीर – 2 कप
चीनी – आधा कप
खोया – 1 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
काजू – 10
बादाम – 10
किशमिश 10-15
केसर – दो चुटकी
पिस्ता – ऑप्शनल
देसी घी – 2-3
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें ड्राई यानि सूखे हुए अंजीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर भीगने के लिए रख दें।
इन्हें भीगने के लिए तकरीबन 1 घंटे का वक्त दें। इसके बाद ये सॉफ्ट हो जाएंगे। अब इन्हें एक मिक्सर की मदद से पीस लें।
इसके बाद एक कढ़ाई लेकर इसमें घी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें अंजीर का पेस्ट डालें और भूनना शुरू करें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम ही रखें।
जब इसे भूनते हुए 10 मिनट हो जाएं तो इसमें खोया डाल दें और इसे भूनने के थोड़ी देर बाद इसमें चीनी भी मिला दें।
जब चीनी अच्छे से मेल्ट हो जाए इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर डालकर मिक्स कर लें।
जब हलवा घी छोड़ने लगे तो ऐसे में इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दें और गैस को बंद कर दें।
अब इसे एक बर्तन में निकाल लें और गर्मागर्म परोसें।





