Jio 5G के कस्टमर बेस में शानदार वृद्धि

देश में सबसे ज्यादा ग्राहकों को टेलीकॉम सर्विस देने वाली रिलायंस जियो ने हाल ही में एक आंकड़ा शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि कंपनी ने देश और दुनिया में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में कितने प्रतिशत की ग्रोथ की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ग्राहकों में हुई वृद्धि

अक्टूबर 2022 में रिलायंस ने लोगों को 5G कनेक्टिविटी देने की घोषणा की थी और महज एक से डेढ़ साल के भीतर ही कंपनी के द्वारा देश के कौन-कौने तक 5जी कनेक्टिविटी को पहुंचाया गया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर भी पर जियो के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। देश भर में उपलब्ध रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से 9 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा शेयर किए गए तिमाही नतीजों से पता चलता है कि इस मौके पर जियो ने कहा है कि नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 31.5% बढ़कर 38.1 अरब जीबी तक जा पहुंची है और साथ ही रिलायंस जियो के पूरे डेटा ट्रैफिक का करीब एक चौथाई ट्रैफिक अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क के पास आ गया है।

कितना नेटवर्क है जियो के पास

जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि अब जियो के पास 9 अरब जीबी से अधिक का डेटा ट्रैफिक लोड अब जियो का 5जी नेटवर्क संभाल रहा है। रिलायंस जियो पर कॉलिंग के दौरान भी बढ़ा है जो कि बढ़कर 1.37 ट्रिलियन मिनट हो गया है। जियो के कस्टमर बेस में एक साल के अंदर ही 38 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस मौके पर कहा

जियो ने दुनिया का सबसे तेज़ 5जी रोलआउट पूरा कर लिया है और अब यह पूरे भारत में उपलब्ध है। JioAirFiber को लेकर ग्राहकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, खासतौर पर टियर 3 और 4 के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में JioAirFiber को मजबूत शुरुआत मिली है। अगली पीढ़ी के नेटवर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सभी ग्राहक समूहों के लिए विशेष रूप से निर्मित उत्पादों में जियो का निवेश आने वाले वर्षों में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

47 करोड़ हुई ग्राहकों की संख्या

जानकार जियो के कस्टमर बेस में वृद्धि की मुख्य वजह कंपनी के द्वारा दी जाने वाली फ्री सर्विस को मानते हैं। पिछले साल से ही जियो ग्राहकों को फ्री 5जी इंटरनेट प्रदान कर रही है। जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 47 करोड़ है, जिसमें से 9 करोड़ 5जी हैं।

कंपनी ने ऐसा करने से आर्थिक आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है। जियो का शुद्ध लाभ बढ़कर 5,445 करोड़ रु हो गया है। हालांकि कंपनी की प्रति ग्राहक प्रति महीने औसत राजस्व में कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली है।

Back to top button