पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़े पूरी खबर

पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसका अपने भाई से जमीन विवाद चल रहा है, जिसमें धक्का लगने से 23 दिसंबर 2023 को बुग्गा की भाभी की मौत हो गई। इस मामले में उनके खिलाफ मर्डर करने का मामला दर्ज किया गया है। इस प्राथमिकी में बुग्गा के साथी हजारा सिंह और हरविंदर सिंह पर भी मामल दर्ज किया गया है।

सतविंदर बुग्गा के भाई दविंदर सिंह भोला ने आरोप लगाया था कि झगड़े के दौरान सतविंदर ने अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अमरजीत को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की मौत के बाद उसके पति दविंदर ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक सतविंदर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता, वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेगा।

इन धाराओं के तहत दर्ज की गई FIR

पंजाबी सिंगर के भाई की शिकायत के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आईपीसी दर्ज कर लिया है। धारा 304, 323 (हमला), 341 (सड़क रोकना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 304 एक गैर जमानती धारा है। प्राथमिकी इसमें बुग्गा के साथ उसके साथी हजारा सिंह और हरविंदर सिंह के नाम भी दर्ज हैं।

Back to top button