सहायक सब-इंस्पेक्टर पर हमले के बाद युवकों ने कर दिया कांड

मलोट : एक परिचित महिला के साथ रात को सिविल कपड़ों में बैठे सहायक सब इंस्पेक्टर पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और उसकी रिवॉल्वर छीन कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मलोट निवासी ए.एस.आई. रात को ड्यूटी के बाद अपनी एक परिचित महिला के साथ बैठा था तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उक्त पुलिसकर्मी से उसकी रिवॉल्वर छीन ली।
पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की लेकिन हमलावर या तो किसी अन्य घटना को अंजाम देकर आए होंगे या फिर ए.एस.आई. की साथी महिला के परिचित हो सकते हैं। इस मामले की सूचना उक्त ए.एस.आई. ने ही पुलिस को दी है जिसके बाद मलोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।





