लड़के का धांसू देसी जुगाड़, सिलाई मशीन को बना दिया प्लेस्टेशन!

सोशल मीडिया पर इतने प्लेटफॉर्म हैं कि कब यहां क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कभी तो यहां यूं मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि कोई अपने टैलेंट का यहां प्रदर्शन करता है. ज़रूरी नहीं है कि ये टैलेंट सिर्फ नाचने-गाने या फिर एक्टिंग तक ही सीमित रहे, ये जुगाड़ू टैलेंट भी हो सकता है. एक

अपने देश में जुगाड़ू टैलेंट्स की बिल्कुल भी कमी नहीं है. अगर कोई चीज़ खराब भी है, तो लोग उससे कुछ काम की चीज़ बना ही लेते हैं. इसमें भी कुछ चीजें तो ऐसी नायाब बन जाती हैं, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है. इसी तरह से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है. इसमें उसने जो जुगाड़ भिड़ाया है, वो कमाल का है.

सिलाई मशीन से बनाया प्लेस्टेशन
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के ने अपने घर की एक पुरानी सिलाई मशीन को यूज करते हुए प्लेस्टेशन बना लिया है. उसने इसकी टेबल पर एक स्टीयरिंग व्हील लगा दिया है, जिससे पूरा गेम आराम से ऑपरेट हो रहा है. इतना ही नहीं स्पीड को मेंटेन करने के लिए उसने नीचे की ओर एक्सीलेटर और ब्रेक भी लगाया हुआ है. वो आराम से कुर्सी पर बैठकर टीवी पर अपनी कार को ड्राइव कर रहा है.

लोगों ने की खूब तारीफ
इंस्टाग्राम पर jose_ootta नाम से बने पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है. ये दिलचस्प वीडियो और 8 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. लोगों ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने इस पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, टेलर स्विफ्ट. लोगों ने इस शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की है और कहा है कि ये नेक्स्ट लेवल इंजीनियरिंग है.

Back to top button