अजीबोगरीब जानवर, जो है जिराफ-जेब्रा-घोड़े का मिश्रण!

ओकापी दुनिया का सबसे अजीबोगरीब जानवर है, जिसकी खूबियां एक्सपर्ट्स को भी अचंभित करती हैं. यह बड़ा ही रहस्यमयी प्राणी है, क्योंकि इसमें जिराफ, जेब्रा और घोड़े का विचित्र मिश्रण देखने को मिलता है. इसकी जीभ तो बहुत ही अनोखी होती है, जिसकी लंबाई जानकर आप हैरान होंगे. अब इस जीव का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @sandiegozoo नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप ओकापी जानवर को देख सकते हैं. यह वीडियो महज 28 सेकंड का है, जिसे देखकर आपके अंदर इस जानवर को लेकर आश्चर्य और जिज्ञासा की फीलिंग पैदा होगी.

britannica की रिपोर्ट के अनुसार, ओकापी एक शर्मीला और अकेले में रहना पसंद करने वाला जानवर है, जिसका साइंटफिक नाम ओकापिया जॉन्स्टोनी (Okapia johnstoni) है. यह कांगो के घने जंगलों में पाया जाता है. ओकाफी के बारे में ये बातें जानकर हैरान होंगे कि इसमें जिराफ का सिर, जेब्रा की धारियां, घोड़े का शरीर, एक काली जीभ होती है, जो उसकी आंखों और कानों को साफ करने के लिए पर्याप्त होती है. इसकी जीभ 18 इंच (1.5 फीट) तक लंबी हो सकती है.

ओकापी की लंबी जीभ उसके लिए बड़ी ही हेल्पफुल होती है, जिसकी मदद से वो पेड़ों की शाखाओं से पत्तियों को तोड़कर खा पाता है. साथ ही ये जानवर कवक, फलों, मिट्टी, जली हुई लकड़ी और बैट गुआनो भी खाते हैं. ये जिराफों के सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार हैं. हालांकि, ओकापी की गर्दन छोटी और पैर छोटे होते हैं.

लुप्तप्राय है ओकापी जानवर

नर ओकापी औसतन लगभग 2.5 मीटर (लगभग 8 फीट) लंबे होते हैं, जिनका वजन आमतौर पर 200-300 किलोग्राम (लगभग 440-660 पाउंड) होता है. यह एनीमल 20-30 साल तक जीवित रह सकता है. ओकापी के जीवत पर संकट मंडरा रहा है, संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट ओकापी को एक लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered species) मानती है.

इकॉलॉजिस्ट्स का अनुमानहै कि 4,500 से भी कम ओकापी जंगल में रहते हैं और 1995 और 2007 के बीच इनकी जनसंख्या में 40 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. इन्हें जंगल के कटाव, अवैध शिकार और मांस के व्यापार से खतरा है. साथ ही तेंदुए भी इनका शिकार करते हैं.

Back to top button