गोंडा: शादी के 7 दिन बाद नकदी व जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

नव विवाहिता ने शादी के सातवें दिन ससुरालीजन को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया तथा जेवरात, नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ितों का इलाज चल रहा है। बैदौरा पांडेय पुरवा निवासी ननके पांडेय ने 17 दिसंबर को पृथ्वीनाथ मंदिर में लखीमपुर जिले की युवती से शादी की थी।
शादी के बाद ससुरारीजन ने गुरुवार को भोज का आयोजन किया। इसमें दुल्हन के घर की एक महिला भी शामिल हुई। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दुल्हन अपने साथ की महिला के साथ खाना बनाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद ननके की मां सोना देवी, मुस्कान, शिवांश, गौरी व पल्लवी बेहोश हो गई।
दुल्हन घर में रखा 20 हजार रुपये नकद, जेवरात, साड़ी व मोबाइल समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पति ननके व अन्य पुरुष सदस्य बाहर थे। इसलिए वह बच गए। जब सभी घर आए तो देखा की पांचों के मुंह से झाग निकल रहा था। सभी को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
अधीक्षक डॉ. जीएम चिश्ती ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। इलाज चल रहा है। पति ननके ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।