SSB Admit Card 2023: एसएसबी सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एएसआई (फार्मासिस्ट और स्टेनोग्राफर), हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन और संचार), और कॉन्स्टेबल (नॉन जीडी) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in के माध्यम से अपने एसएसबी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएसबी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एसएसबी पीईटी पीएसटी टेस्ट पास किया है, वे एसएसबी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

SSB Admit Card परीक्षा तिथि
एसएसबी भर्ती परीक्षाएं 26 और 27 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,683 पदों को भरना है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। कॉन्स्टेबल, एएसआई, एसआई, स्टेनो और अन्य पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एसएसबी एडमिट कार्ड 2023 के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSB परीक्षा पैटर्न
एसएसबी लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और इसे दो खंडों में विभाजित किया जाएगा। पेपर में 150 अंक के 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य हिंदी/सामान्य अंग्रेजी से होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

Back to top button