वाहनों की आर.सी. लाइसेंस को लेकर अहम खबर, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना: वाहनों की आर.सी. लाइसेंस की बैकलॉग एंट्री करवाने में लोगों को मुश्किल हो सकती है क्योंकि  ट्रांसपोर्ट विभाग ने लाइसेंस और आर. सी. के बैकलॉग संबंधित ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बंद कर दी है।

आर.सी., लाइसेंस के बैकलॉग का मतलब डॉक्यूमेंट को आनलाइन करना है। पहले लिखित में रजिस्टर पर आर.सी. लाइसेंस   संबंधित जानकारी रखी जाती थी। 2018 में डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन करने का सिस्टम शुरू कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट  विभाग द्वारा वाहन-4 सार्थी एप शुरू की गई थी और ऑनलाइन सिस्टम के जरिए आर.सी. लाइसेंस के डॉक्युमेंट्स अपलोड का प्रोसेस शुरू किया गया।  

हालांकि विभाग ने पहले ही 2 बार आर.सी. लाइसेंस के बैकलॉग का काम बंद किया था।स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर  मनीशक कुमरा ने बताया कि बैकलॉग संबंधित फीडबैक नहीं मिल रहा था और कुछ कमी भी सामने आई है।   लोगों को वाहन लाइसेंस ऑनलाइन करवाने संबंधित  5 साल का समय दिया गया था। इसमें लोगों ने बैकलॉग नहीं करवाई है। अब केस के हिसाब से देखा जाएगा कि बैकलॉग की जानी है या नहीं। 

Back to top button