ऐसे बनाए ढाबा स्टाइल ‘धनिया-लहसुनी नान’, सब हो जाएंगे इंप्रेस

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
3 कप मैदा, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी, स्वादानुसार नमक, 1/4 कप खट्टी दही और बटर
विधि :
- मैदे में लहसुन, अजवाइन, नमक और दही मिलाएं। धनिया डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
- इसके मीडियम साइज के पेड़े बनाएं और गोल या ओवल शेप में बेल लें।
- उल्टा तवा रखें और तवे पर बेली हुई नान रखें और एक तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। फिर चिमटे से पलट कर दूसरी साइड भी सेंक लें।
- अच्छी तरह बटर लगाकर पनीर की सब्जी और दाल के साथ परोसें।





