कपिल का एक और धमाका केजरीवाल ने खाए जनता के 225 करोड़ रुपए, सबूत भी दिया

नई दिल्ली। दिल्ली आप से बाहर किए गए मंत्री कपिल मिश्रा अब एक नया खुलासा किया हैं। केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कपिल इस बार आप द्वारा शुरु की गई मोहल्ला क्लीनिक को लेकर नए खुलासे किए हैं।कपिल का एक और धमाका

कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोलने में 225 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। छठे दिन अपना अनशन तोड़ते हुए कपिल ने कहा कि वह मोहल्‍ला क्‍लीनिक में हुए घोटालों पर सरकार की पोल खोली। इतना ही नहीं आज सीबीआई और सीबीडीटी में चंदे को लेकर पार्टी द्वारा की गई कथित  गड़बड़ी की शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़े: कांग्रेस बोली- मोदी सरकार के 3 साल, 30 तिकड़म, राहुल ने भी खोला मोर्चा

बता दें कि कपिल मिश्रा ने छठे दिन सोमवार की शाम अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तोड़ दी थी और कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर (सीबीआई) और (सीबीडीटी) जाएंगे। उधर घोटाले का आरोप लगाते हुए मोहल्‍ला क्‍लीनिक का पर्दाफाश नाम से कांग्रेस पार्टी पहले ही रिपोर्ट जारी कर चुकी है। सितंबर 2016 में 105 मोहल्‍ला क्‍लीनिकों पर दो दिन का सर्वे कराने के बाद कांग्रेस के तत्‍कालीन दिल्‍ली प्रदेश कमेटी अध्‍यक्ष अजय माकन ने कांस्‍टीट्यूशन क्‍लब में सर्वे रिपोर्ट पेश की थी।

इससे पहले कल अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी कपिल मिश्रा को पूरे मामले को लेकर काफी खरी खोटी सुनाई थी। इस मुद्दे पर कपिल मिश्रा ने कहा कि वह सुनीजा केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे।

Back to top button