हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

यमन में स्थित ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से बताया कि ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

इजरायल ने मिसाइलों को मार गिराया

हालांकि, इन मिसाइलों को इजरायल की लंबी दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली ने मार गिराया है। जैसे ही हूती विद्रोहियों ने लाल सागर की ओर मिसाइलें दागी। वैसे ही इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट में सायरन बजने शुरू हो गए। इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणाली ने बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया।

हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार अलर्ट सक्रिय किया गया था। यह लक्ष्य इजरायली क्षेत्र में दाखिल नहीं हो पाया, जिसे पहले ही रोक दिया गया। वहीं, ईरान समर्थित विद्रोही समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने इलियट क्षेत्र में सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागी थी।

Back to top button