राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज, आज सोनिया से मिलेंगी ममता बनर्जी

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनावी दलों के बीच सरगर्मियां तेज हैं. इस मसले पर विपक्षी खेमों में बयानों और मुलाकातों का दौर भी लगातार चल रहा है. इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी.राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज, आज सोनिया से मिलेंगी ममता बनर्जी

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के नाम को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है. दरअसल कांग्रेस गैर भाजपाई दलों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से राष्ट्रपति का उम्मीदवार पेश करने की कोशिश कर रही है. जिसके चलते सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्षी खेमों की इस कोशिश को 2019 से पहले महागठबंधन के ड्राई रन के रूप में देखा जा रहा है.

हालांकि सोनिया गांधी से मुलाकात के बारे में ममता बनर्जी ने कुछ कहने से इनकार किया. ममता ने बताया कि सोनिया गांधी ने उन्हें फोन कर मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है.

यह भी पढ़े: दुनिया का सबसे बड़ा रैंजमवेयर अटैक, खतरा टला नहीं है, ऐसे बचाएं खुद को

इन नामों पर चर्चा!
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी खेमों के संयुक्त उम्मीदवार के तौर जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें पांच नाम शामिल हैं. गोपाल कृष्ण गांधी, मीरा कुमार, शरद पवार, शरद यादव और मौजूद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम पर चर्चा की जा रही है.

नीतीश ने दिया प्रणब मुखर्जी का नाम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रणब मुखर्जी को दूसरी बार राष्ट्रपति बनाने की बात कही. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी को दूसरे दलों से बात करनी चाहिए और प्रणब मुखर्जी के नाम पर सहमति बनानी चाहिए

हालांकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने दूसरे कार्यकाल के लिए मुखर्जी को समर्थन देने के मुद्दे पर गेंद बीजेपी के पाले में डाल दी. कांग्रेस ने कहा कि इस बारे में सत्तारूढ़ पार्टी को फैसला करना है. कांग्रेस ने साफ कहा है कि संयुक्त उम्मीदवाद उतारने के लिए विपक्षी दलों के बीच आम-सहमति बनेगी.

 
Back to top button