जानिए रामा या श्यामा कौन-सी तुलसी है ज्यादा लाभकारी?

हिंदू घरों में तुलसी का पौधा मुख्य रूप से पाया जाता है। सनातन धर्म में तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। साथ ही तुलसी को भगवान विष्णु का भी प्रिय माना गया है। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कौन-सी तुलसी रखनी चाहिए।
हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। कई प्रकार की तुलसी पाई जाती है। जिसमे से अधिकतर लोग अपने घरों में रामा या श्यामा तुलसी रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इन दोनों का ही अपना-अपना महत्व है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किस तुलसी को घर में रखने से व्यक्ति को अधिक लाभ मिल सकता है।
कितने प्रकार की होती है तुलसी
तुलसी के कुल 5 प्रकार बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं –
1) श्यामा तुलसी
2) रामा तुलसी
3) श्वेत तुलसी
4) वन तुलसी
5) नींबू तुलसी
कैसी होती है श्यामा तुलसी
श्यामा तुलसी के पत्ते देखने में गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्याम रंग की तुलसी कहा जाता है। साथ ही यह तुलसी भगवान कृष्ण को अति प्रिय मानी जाती है। श्यामा तुलसी को कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इसे भी अपने घर में रखते हैं और प्रतिदिन इसकी पूजा करते हैं।
रामा तुलसी के लाभ
रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसे रामा तुलसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भगवान राम की प्रिय मानी गई है। इसके पत्तों का स्वाद मीठा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों ही तुलसी को घर में रखा जा सकता है, लेकिन रामा तुलसी को घर में लगाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। साथ ही इसकी प्रतिदिन पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।





