क्या आपका पार्टनर करता है आपसे सच्चा प्यार, ऐसे लगाएं पता

जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में जुड़ते हैं, तो आपकी उम्मीद होती है कि आपका पार्टनर आपका आदर करे, आपसे प्यार करे और आपसे कभी झूठ न बोले आदि। दरअसल, प्यार का रिश्ता होता ही खूबसूरत है। हालांकि, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतनी ही खटपट भी इसी रिश्ते में होती है। पर कई बार ये खटपट इतनी बड़ जाती है कि लोग अपने ही पार्टनर पर शक करने लगते हैं। जबकि, कई लोग अपने पार्टनर को सच में धोखा तक दे देते हैं। वहीं, कई लोग पहचान ही नहीं पाते हैं कि उनका पार्टनर सच में उनसे प्यार करता है या वो केवल टाइम पास कर रहा है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप अपने पार्टनर की कुछ आदतों से ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये आदतें क्या हैं…
इन आदतों से पहचान सकते हैं:-
नंबर 1
अगर आप दुखी हैं और आपका पार्टनर आपको देखते ही ये जान जाए, तो ये इशारा हो सकता है कि वो आपसे प्यार करता है। पर अगर आपका पार्टनर अपने में ही व्यस्त है और वो आप पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो हो सकता है कि वो सिर्फ टाइम पास कर रहा हो।
नंबर 2
अगर आपका पार्टनर आपको गलत चीजों पर रोकता है, टोकता है और डांट भी देता है तो यानी वो आपकी चिंता करता है और ये इशारा हो सकता है कि वो आपसे प्यार भी करता है। जबकि, आपके किसी गलत कदम उठाने पर भी आपका पार्टनर आपको कुछ नहीं कहता, तो हो सकता है कि वो सिर्फ टाइम पास ही कर रहा हो।
नंबर 3
अगर आप किसी के साथ प्यार में हैं और आपका पार्टनर अगर आपको अपनी फैमिली से मिलाने की बात न टालता हो और कभी भी मिलाने को तैयार हो, तो यानी वो आपके साथ प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है। पर अगर आपका पार्टनर फैमिली से मिलाने की बात को टालता हो या इससे बचता हो, तो ये बात इशारा करती है कि वो आपके साथ टाइम पास कर रहा है।
नंबर 4
अगर आपका पार्टनर आपसे हमेशा बात करता है, आपके साथ समय बिताता है, आपकी दुख-तकलीफ में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है, तो ये एक अच्छे रिलेशनशिप की निशानी होती है। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है, आपके कॉल नहीं उठा रहा है आदि। तो हो सकता है कि वो आपके साथ टाइम पास कर रहा हो।





