भारतीय वैज्ञानिकों के लिए ऐसा रहा साल 2023, हासिल की ये उपलब्धि

साल 2023 खत्म होने में अब सिर्फ लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है। इसके बाद हम वर्ष 2024 में प्रवेश करेंगे। जहां हम आने वाले त्योहारों को मनाएंगे, अपने खास पलों को एंजॉय करेंगे और साथ ही भारत देश कई नई उपलब्धियां हासिल करेगा। ठीक ऐसे ही कई अन्य उपलब्धियां भारत ने साल 2023 में हासिल की, जिनकी पूरी दुनिया में जमकर तारीफ की गई। इसी कड़ी में इस साल हमारे वैज्ञानिकों ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस बड़ी और खास उपलब्धि के बारे में। आगे आप इसके बारे में जान सकते हैं…
क्या है उपलब्धि?
दरअसल, नासा ने चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके नया इतिहास रचा, जिससे भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
इसरो ने बीती 14 जुलाई 2023 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्य किया था। इसके बाद चंद्रयान-3 ने अपनी यात्रा में 42 दिन का समय लगाया। इसके बाद इस यान के लैंडर मॉड्यूल विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06 बजकर 04 मिनट के आसपास सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की।
चौथा देश बना भारत
भारत ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग करवाकर दुनिया को ये बता दिया कि हमारे वैज्ञानिक किसी से कम नहीं है। वहीं, भारत चंद्रयान की सफल लैंडिंग करवाने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
क्या बोले थे पीएम मोदी?
देश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। ऐसे में इस मौके पर इसरो और उनकी पूरी टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी। पीएम ने कहा था कि, ‘जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।