बड़ीखबर: भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पाक घुसपैठिया, बी.एस.एफ. ने किया काबू

फिरोजपुर: भारतीय सीमा में फिरोजपुर बोर्डर पर बी.एस.एफ. के जवानों ने एक पाक घुसपैठिया को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 155 बटालियन ने जे.सी.पी. बैरियर के पास एक पाक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जब बी.एस.एफ. के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, माचिस व टुथब्रश बरामद हुआ।  

बरामद हुए आधार कार्ड के हिसाब से युवक की पहचान रबीब बिलाल, फैसलाबाद के तौर पर हुई है। कार्ड के अनुसार वह कोसी इंटरनैशनल प्राईवेट लिमिटेड पर मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता है। अभी बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि उसका भारत की सीमा में दाखिल होने के पीछे क्या कारण है। 

Back to top button