दर्दनाक हादसा: स्कूली छात्रा को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र : आए दिन सड़क हादसे हो रहे है जहां कुरुक्षेत्र जिले में साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा देवीदासपुरा में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। जब वह स्कूल जा रही थी तो ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया तो डायल 112 पर सूचना दी गई। तत्काल ही एक टीम पहुंची तो आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्त में लिया और घायल छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। 

Back to top button