पंजाब: छोटे हाथी ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचला, गम्भीर रूप से घायल हुए लोग

तरनतारनः पंजाब के तरनतारन जिले में छोटे हाथी द्वारा सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में थाना भिखीविंड पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए जगमोहन सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी रोहन जिला हरियाणा ने भिखीविंड थाने की पुलिस को बताया कि वे अपने मालिक जगजीत सिंह के साथ मंडी भिखीविंड में धान लोड करके रात करीब 11 बजे पावर हाउस के पास ट्रक खड़ा कर सड़क किनारे खड़े थे।

इसी दौरान एक छोटा हाथी तेज रफ्तार से आया, जिससे पास खड़े उसके मालिक जगजीत सिंह और चानण सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी पहुविंड को टक्कर मार दी। घायल हालत में दोनों लोगों को पास के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जगजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि चानन सिंह का इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Back to top button