कुलगाम-बारामूला में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के सामनु गांव में सुरक्षाबलों के चेकिंग अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की घेराबंदी को देखकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं बारामूला के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।

दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के सामनु गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ दोपहर में शुरू हुई है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है और लगातार दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हो रही है।

इसके साथ ही एलओसी के पास बारामूला के उरी सेक्टर में मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं।

Back to top button