मुंबई: महिला डॉक्टर से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 38 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. इस बारे में गामदेवी पुलिस स्टेशन में बलात्कार और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया था. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शख्स ने एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के साथ ही बाद में ब्लैकमेल भी किया. पिछले हफ्ते महिला ने दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत करने वाली महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि ताड़देव इलाके के एक क्लब में बैडमिंटन खेलने के दौरान आरोपी की उससे दोस्ती हो गई थी.

उस दौरान महिला घरेलू मुद्दों के कारण अपने पति के साथ नहीं रह रही थी. महिला का आरोप है कि उस शख्स ने इस मामले पर उससे बात करने की पेशकश की थी. जब वह उससे मिलने गई तो उसने उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने की पेशकश की, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद शख्स ने महिला डॉक्टर से पैसे ले लिए और धमकी दी कि अगर उसने उसे और पैसे नहीं दिए तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा. बाद में आरोपी ने उसके निजी जीवन के बारे में इधर-उधर चर्चा करना शुरू कर दिया.

शिकायत करने वाली महिला के मुताबिक मरीन ड्राइव इलाके के एक क्लब में उनकी मुलाकात के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर उसके पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया. इसके बाद वह उसके साथ एक कार में उसके आवास पर गया, जहां उन्होंने कुछ शराब पी. महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह शराब के नशे में थी, तब उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद आरोपी ने उसने उससे पैसे मांगे.

शुरुआत में महिला डॉक्टर ने उस शख्स को पैसे दिए लेकिन जब बाद में उसने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके पति और दोस्तों को वीडियो, चित्र और चैट को भेजने की धमकी दी, महिला के मुताबिक कथित तौर पर उसने उसे 3.33 लाख रुपये दिए. लेकिन जब उसने पैसे देने में खुद को असमर्थ पाया, तो उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस के मुताबिक उस शख्स को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 384 (जबरन वसूली) के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.

Back to top button