सिडबी में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती

 भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 50 पदों को भरेगा।

SIDBI  आयु सीमा

सिडबी में अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 08 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2023 तक है। सिडबी में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

SIDBI Officers Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या सीए/सीएस/सीडब्ल्यूए/सीएफए/सीएमए या कानून में स्नातक की डिग्री/इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

SIDBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है, जबकि अन्य के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

Back to top button