इस दिन करें राधा कुंड में स्नान करने पर संतान सुख की इच्छा होगी पूरी

हर साल सैकड़ों जोड़े राधा कुंड में डुबकी लगाने के लिए आते हैं जिन लोगों को स्नान करने के बाद संतान की प्राप्ति होती है वे देवी राधा और भगवान कृष्ण के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए फिर से इस स्थान पर आते हैं।

राधा कुंड का स्नान मथुरा में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस स्नान (Radha Kund) का बेहद धार्मिक महत्व है। साथ ही यह स्नान अत्यंत शुभ माना गया है। यही वजह है कि दूर- दूर से लोग इस स्नान को करने के लिए आते हैं। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को लोग यह स्नान करते हैं। यह इस साल 5 नवंबर 2023 को किया जाएगा। इस दिन लोग इस पवित्र स्नान को करते हैं और इस अनुष्ठान का पालन करते हैं।

राधा कुंड स्नान महत्व

अहोई अष्टमी के शुभ दिन पर, जो साधक राधा कुंड के पवित्र जल (Radha Kund Snan) में स्नान करते हैं, उन्हें अहोई माता के साथ-साथ राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं जिन लोगों को संतान प्राप्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे लोगों के लिए राधा कुंड का स्नान बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि अहोई अष्टमी के शुभ दिन पर, जो जोड़े राधा कुंड में स्नान करते हैं, उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।

इस कारण से, हर साल सैकड़ों जोड़े पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए राधा कुंड की यात्रा करते हैं, जिन लोगों को स्नान करने के बाद संतान की प्राप्ति होती है, वे देवी राधा और भगवान कृष्ण के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए फिर से इस स्थान पर आते हैं।

राधा कुंड कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राधा कुंड का निर्माण तब हुआ था, जब श्री कृष्ण ने बैल के रूप में अवतार लेकर राक्षस अरिष्टासुर का वध किया था। इसके बाद मां श्यामा ने कान्हा से खुद को शुद्ध करने का अनुरोध किया था। मां की इस प्रार्थना को सुनकर भगवान कृष्ण ने सभी पवित्र नदियों का जल एक स्थान पर एकत्र किया, जिसे श्यामा कुंड के नाम से जाना जाता है।

वहीं राधारानी ने भी श्यामा कुंड के बगल में अपनी चूड़ियों से दूसरा कुंड बनाया। सभी पवित्र नदियों ने राधा जी से अनुरोध किया कि वे उन्हें उनके द्वारा बनाये गये कुंड में जाने दें। इस प्रकार, आठ कुंजों का नाम राधा रानी की आठ सखियों के नाम पर रखा गया – जो राधा कुंड के तट पर स्थित हैं।

Back to top button