रात में सोने से पहले करें इन मंत्रों का जाप, होगा ये फायदा

सनातन धर्म में मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य को मंत्रों से जोड़ा गया है ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे। मंत्रों का जाप करने से न केवल सुख-समृद्धि तो प्राप्त होती है बल्कि इससे व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
कोई भी मंत्र जाप यदि सही ढंग और सही तरीके से किया जाए तो उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है। ऐसे में यदि आप सोने से पहले शास्त्रों में वर्णित कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे न केवल शुभ फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि व्यक्ति को नींद भी अच्छी आती है, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
मंत्रों के लाभ
सनातन धर्म माना गया है कि मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। मंत्रों के उच्चारण द्वारा साधक का शरीर और आत्मा शुद्ध बनी रहती है। साथ ही मंत्रों के जाप से आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती है। मंत्रों का जाप करने से साधक की एकाग्रता बढ़ती है और बुद्धि भी तीव्र होती है। सोने से पहले मंत्रों का जाप करने से अच्छी और गहरी नींद मिलती है। साथ ही मानसिक शांति का अनुभव होता है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्यः धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
यदि आप सोने से पहले रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके अंदर एक सकारात्मक का संचार होता है। यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इससे कई शारीरिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।
गणेश जी के मंत्र
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव और विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में यदि आप सोने से पहले गणेश जी के मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे भगवान गणेश की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। पढ़िए गणेश जी के ये मंत्र –
- ॐ गंग गणपतये नमो नमः
- अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्।
हसं नारायणं कृष्णं जपते दुःस्वप्रशान्तये।।





