रूस ने मंगलवार को एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

रूस ने मंगलवार को एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने बताया कि इस ताजे हमले में कम समय में कई मिसाइलें दागी गई।

कीव को बनाया 8वीं बार निशाना
इस महीने में यह आठवीं बार है जब रूसी हवाई हमलों ने कीव को अपना निशाना बनाया है। पोपको ने कहा कि कीव के हवाई क्षेत्र में दुश्मन के अधिकांश लक्ष्यों का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई प्रकार की 18 मिसाइलें छोड़ी गई।





