आइए जान लेते हैं क्या है तरबूज पन्ना बनाने का तरीका और इसे पीने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे…

गर्मियों में लोग अक्सर अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं जिनकी तासीर खाने में ठंडी होती है। ऐसी ही एक चीज का नाम है तरबूज पन्ना। तरबूज पन्ना न सिर्फ पीने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट दर्द, डिहाइड्रेशन, मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी, पाचन से जुड़ी परेशानी जैसी समस्याएं दूर होने के साथ सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जान लेते हैं क्या है तरबूज पन्ना बनाने का तरीका और इसे पीने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।  

तरबूज पन्ना बनाने के लिए जरूरी चीजें-
-1 तरबूज कटा हुआ
-1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
-2 हरी मिर्च कटी हुई
-2 बड़े चम्मच नींबू का रस
-नमक स्वाद अनुसार
-1 संतरा
-पुदीने के कुछ पत्ते
-1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

तरबूज पन्ना बनाने का तरीका-
तरबूज पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कटा हुआ तरबूज, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब इस तरबूज के मिश्रण को ओवन में 180-200 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक करने के बाद ओवन से बाहर निकालकर ठंडा करके मिक्सर में पीस लें। इसके बाद कटे हुए संतरे, तरबूज, पुदीने के पत्ते, नमक और जैतून का तेल पन्ना में डालकर मिलाएं। अब पिसे हुए पन्ना को पुदीने की पत्तियों और बर्फ के टुकड़े डालकर गार्निश करें। आपका टेस्टी तरबूज पन्ना बनकर तैयार है। 

Back to top button