जल्द ही बुध ग्रह मेष राशि में मार्गी होंगे, जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव..

ज्योतिषविदों के अनुसार, व्यापार, संचार, वाणिज्य और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह जल्द ही मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। पंचांग में बताया गया है कि बुध 15 मई को इस ग्रह में सीधी चाल चलेंगे। बुध की इस चाल को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। बता दें कि बुध मार्गी का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। आइए जानते हैं।

बुध मार्गी 2023 से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि- मिथुन राशि का शुभ प्रभाव करियर और आर्थिक क्षेत्र पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस दौरान इच्छापूर्ति भी हो सकती है। इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और व्यवसाय में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क राशि- बुध मार्गी का शुभ कर्क राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान माता-पिता के संबंध अच्छे होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। साथ ही इस दौरान किसी नई जगह से नौकरी का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे होंगे।

कन्या राशि- 15 मई हो होने जा रहे बुध मार्गी का शुभ कन्या राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में आर्थिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, वहीं पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान धनलाभ भी हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में साधकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

तुला राशि- बुध मार्गी का सकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे लाभ मिलेगा। साथ ही दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बुध मार्गी की अवधि में मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी। सलाह दी जाती है आप क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ राशि- बुध मार्गी का सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध बढ़ेंगे और चल-अचल संपत्ति की खरीदारी की योजना बन सकती है, जिससे विशेष लाभ मिलेगा। वाणी में मधुरता के कारण काम बनते रहेंगे।

Back to top button