शूट के लिए पानी के अंदर गई पॉर्नस्टार, शार्क ने कर दिया हमला उर फिर…

फिल्म या किसी वीडियो को बेहतर बनाने के लिए अकसर लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ पॉर्नस्टार, मौली कवाली  के साथ। एक शूट के लिए मौली को अंडर वॉटर डाइविंग करनी थी। समुद्र में साफ़ शार्क मछली देखी जा रही थी। हालांकि पानी के अंदर सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, लेकिन क्रू को अंदाज़ा नहीं था कि मौली किस ख़तरे में उतरने वाली हैं।

 

मौली एक सुरक्षा घेरे के अंदर ही जाने वाली थीं और दिखने में ये स्टंट उतना ख़तरनाक नहीं लग रहा था, लेकिन जैसे ही वो पानी के अंदर उतरीं, उन पर एक शार्क ने हमला कर दिया और उनके पैर पर गहरा ज़ख़्म आ गया।

यह भी पढ़े: अमेरिकी वीजा की चाहत रखने वालों को अब देनी होगी ये बड़ी जानकारी

इसके बाद उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाल लिया गया। शार्क ने उनके पैर पर काफ़ी तेज़ी से हमला किया था और उसका निशान साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इस हादसे के बाद मौली  को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें 20 टांके आये।

Back to top button