खेल गया खून की होली

मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा एक की जान पर भारी पड़ गया। एक व्यक्ति ने होली के दिन अपनी ही बिरादरी के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 63 एफ में गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी से हुई।
पुलिस के अनुसार नानकसिंह बावरी ने जगसीरसिंह बावरी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक अमृतलाल जीनगर व थानाधिकारी श्यामसुन्दर के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को श्रीकरणपुर अस्पताल में पहुंचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक 63 एफ निवासी पांच बहिनों का अकेला भाई और दो बच्चों का पिता था। होली के जश्न के बाद पडोसी ने तैश में आकर युवक पर गोली दाग दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता नाजरसिंह बावरी की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।






