बेल्जियम: ब्रुसेल्स एयरपोर्ट पर दो बड़े ब्लास्ट, 11 लोगों के मारे जाने की खबर

phpThumb_generated_thumbnail (16)एजेन्सी/ब्रुसेल्स।

बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दो जोरदार धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 20 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों लोग अभी भी एयरपोर्ट के अंदर फंसे हुए हैं। ब्लास्ट के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। 
 
मंगलवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में दो धमाके हुए। धमाका सिक्युरिटी चेक प्वाइंट के नजदीक डिपार्टचर हॉल के बाहर हुआ बताया जा रहा है। ब्लास्ट के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी फैल गई है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एयरपोर्ट को खाली कराने का काम जारी है।
Back to top button