जानिए सेब की चाय बनाने का तरीका और इसके अद्भुत फायदों के बारे में….

स्योर आपने भी ये सुना ही होगा कि रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे ऐसे न्यूट्रिएंट्स शामिल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जिसके सेवन से कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब को ऐसे खाने के बजाय आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं और ये कई सारे फायदों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने का तरीका और इसके ऐसे ही अद्भुत फायदों के बारे में।

ऐसे बनाएंगे सेब की चाय

एक पैन में एक से डेढ़ कप पानी धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें।

– इसके साथ ही इसमें टी बैग और नींबू का रस मिक्स करें।

– जैसे ही पानी में उबाल आने लगे तब इसमें सेब के कटे टुकड़े डालें और कुछ देर और उबलने दें।

– अब बारी है इसमें दालचीनी पाउडर मिलाने की। इसके बाद छानकर आराम से पिएं।

सेब की चाय के फायदे

वजन करती है कम

सेब में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है तो इसका किसी भी रूप में सेवन चर्बी नहीं बढ़ने देता। चाय में मौजूद सेब का अर्क, दालचीनी और नींबू सभी वजन कम करने में मददगार होता है।

पाचन तंत्र सुधारे

सेब की चाय पीने से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है इसकी वजह है इसमें मौजूद फाइबर और मैलिक एसिड। डाइजेशन सही रहने से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्याएं भी कोसों दूर रहती हैं। और तो और सेब की चाय दांतों के पीलेपन से भी छुटकारा दिलाती है।

बॉडी की करती है डिटॉक्स

इस चाय के नियमित सेवन से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी भी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसके अलावा ये चाय कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाती है। यहां तक कि बढ़ती उम्र को भी इस चाय के सेवन से थामा जा सकता है।

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

डायबिटीज मरीजों के लिए तो ये चाय बहुत ही फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button