क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी की तारीफ करते हुए कहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन\ से इतर मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. बता दें कि पीएम मोदी और अल्बनीज क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान आए हैं.

दोनों नेताओं ने सम्मेलन में लिया हिस्सा

इससे पहले दोनों नेताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (fumio kishida) के साथ क्वाड शिखर बैठक में हिस्सा लिया. क्वाड शिखर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज की सराहना करते हुए कहा कि शपथ लेने के 24 घंटे के बाद ही सम्मेलन में हिस्सा लेने आना, उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है.

अल्बनीज ने किया ट्वीट

वहीं, अल्बनीज ने भी ट्वीट किया. इसमें लिखा कि मुझे आज जापान के प्रधानमंत्री किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में मुलाकात का अवसर मिला. हमने क्वाड और खुले, मुक्त एवं लचीले हिंद प्रशांत के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की.

क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करेगा ऑस्ट्रेलिया

उन्होंने कहा कि मैं वर्ष 2023 में आस्ट्रेलिया (Australia) में क्वाड नेताओं की मेजबानी करने को लेकर आशान्वित हूं. उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया 2023 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

अल्बनीज ने ली है 31वें पीएम की शपथ

बता दें कि अल्बनीज ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनकी लेबर पार्टी ने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन (Scott Marison) की कंजर्वेटिव पार्टी (conservative party) नीत गठबंधन को सत्ता से बाहर कर दिया था. 

Back to top button