लांच हुआ Vivo S15e, जानें कीमत और खासियत… 

वीवो ने अपनी S सीरीज के नए हैंडसेट Vivo S15e को लॉन्च कर दिया है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस हैंडसेट को अभी चीन में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,999 युआन (करीब 23,400 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्लोराइट ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू और राइम गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। फोन की एक और खास बात है कि इसमें सैमसंग का पावरफुल प्रोसेसर लगा है। आइए जानते हैं डीटेल।
वीवो S15e के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2404 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.44 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने वाले इस डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में सैमसंग का Exynos 1080 चिपसेट लगा है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में दिया गया प्राइमरी कैमरा 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।
अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4700mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Origin OS Ocean पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।





