घर में प्रेग्नेंसी टेस्ट करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान…

कई बार पीरियड्स मिस होने पर अक्सर महिलाएं सोच बैठती हैं कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई हैं। और इस बात को जांचने के लिए मार्केट से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद कर ले आती हैं। कई बार जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से रिजल्ट गलत आ जाता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से परिणाम पर असर पड़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान::

महिलाएं पीरियड्स होने में पांच से दस दिन देर नहीं होता कि प्रेग्नेंसी टेस्ट करने लगती हैं। जब आपके पीरियड्स एक महीना ना आए, तो ही टेस्ट करें। इससे पहले कुछ शक हो रहा हो, तो डॉक्टर से बात कर लें।

महिलाएं किट पर लिखे दिशा-निर्देशों को पढ़ती भी नहीं हैं और टेस्ट करने के बाद बार-बार देखती हैं कि रिजल्ट पॉजिटिव तो नहीं। टेस्ट किट में साफ तौर से निर्देश दिए होते हैं।

कई बार महिलाएं टेस्ट करने के बाद चली जाती हैं और दो घंटे बाद भी देखती हैं कि कहीं रिजल्ट बदल तो नहीं गया। ऐसा प्रेग्नेंसी किट में नहीं होता है। सिर्फ 5 मिनट में ही नेगेटिव या पॉजिटिव परिणाम पता चल जाता है।

कई बार आप प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन मिसकैरेज होने के कारण प्रेग्नेंसी खराब हो जाती है, पर टेस्ट पॉजिटिव आता है। इसके लिए आप दोबारा से टेस्ट कर सकती हैं।

टेस्ट का सही परिणाम सुबह के पहले यूरिन से आता है। यदि आप सुबह उठकर टेस्ट नहीं कर पाती हैं, तो दोबारा पेशाब करने के लिए पानी अधिक ना पिएं।

Back to top button