यूपी के फिरोजाबाद में हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत…

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कैंटर और जीप की टक्‍कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्‍स बुरी तरह घायल है। उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। सीएम योगी ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दु:ख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को घायल व्‍यक्ति के समुचित इलाज का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थिति टोल प्‍लाजा के पास मंगलवार की रात करीब दो बजे एक कैंटर ने मैक्‍स जीप में टक्‍कर मार दी। इससे जीप में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आगरा भिजवाया। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो जाने की सूचना है। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम राजकुमार है और वह जसराना का रहने वाला है। पुलिस ने मारे गए लोगों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1509042536886661120?

Back to top button