सेकेंड हैंड जूते बेचकर बनी लखपति, तरीका जानकर सभी हो गए हैरान…

बिज़नेस करना है या फिर कुछ और. पैसे कमाने के लिए अगर नौकरी न हो तो कभी भी छोटे से छोटे रकम के साथ शुरुआत करने से कभी न डरे. बस उससे पहले कुछ आसाना ट्रिक्स और टिप्स का पता होना चाहिए. लोगों की सोच और पसंद का पता हो. फिर तो कारोबार चमकते देर नहीं लगती.
टिकटॉकर प्रेप ने कुछ ऐसे ही अनुभव साझा कर बताया कि कैसे उन्होंने कारोबार के बारे में योजना बनानी शुरु की तो उसमे सिर्फ जूतों की खरीद बिक्री को शामिल किया. ताकी ज्यादा फोकस किया जा सके. जितनी ज्यादा वराइटी रखतीं उतनी कंफ्यूज़ होतीं. लिहाज़ा उन्होंने सिर्फ शू बिज़नेस पर ध्यान दिया. और इस फैसले की बदौलत उन्होंने अपनी कमाई सौ गुना तक करने में कामयाबी पाई.
9 हज़ार लगाया, 9 लाख कमाया
महिला ने सबसे पहले कुछ चुनिंदा जूतों की जोड़ी खरीदना शुरु किया फिर अपने हिसाब ने उसका दाम सेट कर बेहतर दामों में मुनाफा बनाकर बेचना शुरु कर दिया. इसी काम को उन्होंने बनाए रखा और धीरे-धीरे 9 हज़ार के बिज़नेस को 9 लाख के करीब पहुंचा दिया. उनके फॉलोअर्स उनकी इस कामयाबी से बेहद प्रभावित हैं और बार-बार उनसे इस कामयाबी का राज़ पूछते हैं. टिकटॉकर ने बताआ कि उन्होंने सबसे पहले तो इस्तेमाल किए गए नीले जॉर्डन ट्रेनर शूज़ का एक जोड़ा खरीदा 9 हज़ार में खरीदा. फिर उसे अच्छे से साफ कर उसकी क्रीज़ को अच्छे से आयरन कर उसे 15 हज़ार 500 में बेच दिया. यानि शिपिंग कॉस्ट आने के पहले ही उसने एक जोड़ी जूते पर करीब 6 हज़ार का मुनाफ कमा लिया था. फिर ऐसे ही एक और ब्रांड के शूज़ खरीद कर उसे भी 4 से 5 हज़ार के फायदे में बेचा. इसके बाद उसने लाल जॉर्डन की एक जोड़ी जूते 5 हज़ार में खरीदे फिर उसे अच्छे से साफ सुथरा कर करीब 19 हज़ार में बेच दिया.
सेकेंड हैंड जूतों ने बना दिया लखपति बिज़नेसवुमेन
उसी तरह क्रम चलता रहा और महिला पुराने सेकेंड हैंड जूतों को खरीदती और फिर उसे अच्छी तरह क्लीन करती. उसे चेक कर दुरुस्त करती और खर्च की गई रकम की तुलना में दोगुना से ज्यादा दाम लगाकर बेच दिया करती थीं. उनकी इस ट्रिक्स ने न सिर्फ उनका बिज़नेस चल निकला. उन्हें कम लागत में बढ़िया मुनाफेदार बिजनेस आइडिया भी मिल गया जिसकी बदौलत वो अब दूसरे को बिज़नेस ट्रिक्स के आइडिया देने लगी हैं. टिकटॉक फॉलोअर्स अब उनसे इस ट्रिक के बारे नें सवाल पूछने लगे, वो जानना चाहते थे कि आखिर वो सेकेंड हैंड प्रोडक्ट को महंगे दामों में कहां सेल करती है तो जवाब था ebay. ऑनलाइन सेलिंग साइट ebay पर वो अपने प्रोडक्ट ठीक करके बेच देती हैं. हालांकि उन्होंने ये भी चेताया कि ज़रूरी नहीं हर किसी को ऐसी सफलता मिल ही जाए. लिहाज़ा ऐसा कुछ ट्राय करने से पहले थोड़ा सजग रहे.





