मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: ट्रिपल तलाक का दुरुपयोग करने वालों का होगा बायकॉट

देश में ट्रिपल तलाक को लेकर मामला गर्म है। इस बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। लागातार ट्रिपल तालक को लेकर आ रही खबरों और इसे खत्म करने की मांग के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि जो भी इसका दुरुपयोग करेगा उसका बायकॉट किया जाएगा।

इस बारे में बात करते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि बोर्ड कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में तय हुआ है कि ट्रिपल तलाक को लेकर कुछ गलतफहमी है और हम इसे लेकर नए कोड ऑफ कंडक्ट जारी करेंगे। जो इसका दुरुपयोग करेगा उसका बहिष्कार किया जाएगा।

लखनऊ में नदवा कालेज में हुई इस बैठक में यह भी तय हुआ है कि पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी-अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही चलेगा।

Back to top button