आज है छठ पर्व खरना, जानिए पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त

आजकल लोग तिथि से लेकर शुभ-मुहूर्त तक के बारे में जानने के लिए पंचांग देखते हैं। तो आइए जानते हैं हम आज का पंचांग।

आज का पंचांग- कार्तिक 18 शक संवत 1943, कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, मंगलवार विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 24, रवि-उल्सानी 03, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 नवंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 05 बजे तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

धृतिमान योग मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 37 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – छठ पर्व खरना, सौभाग्य-पंचमी, जया-पंचमी, ज्ञान-पंचमी (जैन)।

सूर्योदय का समय 09 नवंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 09 नवंबर 2021 : शाम 05 बजकर 30 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 09 नवंबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम 05 बजे से अगली सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 09 नवंबर 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 49 मिनट से 09 बजकर 33 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button