आज हैं सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 24 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज सोम प्रदोष व्रत है। आज प्रदोष काल में भगवान शिव की बेलपत्र, धतूरा, मदार, भांग, गाय के दूध आदि से विधिवत पूजन किया जाता है। आज रवि योग बन रहा है। रवि योग में सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 24 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी चित्रा नक्षत्र 09 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र व्यतिपात योग 11 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 01 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 09 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 05 बजे होगा। चंद्र के अस्त का समय कल अगले दिन 25 मई को प्रात: 04 बजकर 53 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 11 बजकर 18 मिनट से देर रात 12 बजकर 43 मिनट तक।

रवि योग: आज दिन में 09 बजकर 49 मिनट से अगले दिन 25 मई को प्रात: 06 बजकर 01 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी है। आज सोमवार का दिन शिव आराधना के लिए उत्तम है। आज सोम प्रदोष व्रत है और सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज सोमवार को आप शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। आपके लिए यह मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button