कोरोना से पीयूष चावला के घर में मचा हाहाकार,…..मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

भारतीय क्रिकेटर टीम के अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिता के निधन की खबर खुद पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर दी। पीयूष चावला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पिता की तस्वीर पोस्ट करते हुए, कैप्शन में लिखा है, ”आज उनके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहा, आज मेरी ताकत का स्तंभ खो गया है।”

https://www.instagram.com/p/COrb35zlwud/?utm_source=ig_embed

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की रविवार को कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है। उनके पिता हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे कुछ महीने पहले सकारिया के भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन ने बीते 5 महीनों में अपने घर के दो सदस्यों को खो दिया है।

Back to top button