क्या सच मे यहां लड़कियों से शादी करने पर मिलते हैं 3 लाख रु महीना, जानें सच

इसकी वजह देश में मर्दों की कम जनसंख्या को बताया जा रहा है। लेकिन हकीकत है कुछ और ही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ऑफर के तहत लड़के को अपनी मनपंसद लड़की को चुनकर शादी करनी होगी और उसी देश में बसना होगा। कुछ वेबसाइट्स के मुताबिक, इस ऑफर में नॉर्थ अफ्रीका के लोगों को ज्यादा प्रेफरेंस दिया जाएगा। लेकिन वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। क्या सच मे यहां लड़कियों से शादी करने पर मिलते हैं 3 लाख रु महीना, जानें सच
फेक खबर और फोटोज की जांच करने वाली साइट snopes.com ने इसे फेक करार दिया है। इस वेबसाइट के मुताबिक, आइसलैंड में 1007 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या 1000 है। वहीं, वायरल हो रही खबर में बताया जा रहा है कि लड़कियों की संख्या ज्यादा है, जो कि गलत है।
दरअसल, इसके बारे में किसी शख्स ने ‘द स्पिरिट व्हिसपर्स’ (The Spirit Whispers) नाम के एक ब्लॉग पर लिखा था, जिसके बाद कई वेबसाइट्स ने इसे खबर बनाकर छाप दिया। इतना ही नहीं, खबर के बाद आइसलैंड की कई लड़कियों ने दूसरे देश के अनजान लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजना शुरू कर दिया था। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि वहां की सरकार ने वाकई में ऐसी घोषणा की है।
 हालांकि, बाद में वहां की सरकार ने इस बात से इनकार कर दिया। साथ ही दूसरे देश के लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़कियों पर कार्रवाई भी की। बता दें कि दुनिया में आइसलैंड की गिनती बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में होती है। इस ठंड देश में ब्लू लगून, गुलफोस, गोल्डन सर्कल जैसी जगहें टूरिस्टों को काफी आकर्षित करती है। यहां की लड़कियां भी काफी खूबसूरत होती हैं। ऐसे में आगे की स्लाइड्स में आप यहां की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की फोटोज भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button