आज 76 वर्ष के हुए गीतकार जावेद अख्तर के जन्मदिन पर जाने ऐसे दिलचस्प तथ्य…..

17 जनवरी को जावेद अख्तर 76 वर्ष के हो गएl स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार जावेद अख्तर से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य हम आपके लिए लेकर आए हैंl जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ हैl उनके पिता का नाम जान निसार खान और माता का नाम साफिया सिराजुल हक हैl जावेद अख्तर के पिता जान निसार खान बॉलीवुड में गीतकार थे और उर्दू के कवि थेl वहीं उनके दादा मुझ्तर खैराबादी भी एक कवि थेl
जावेद अख्तर लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में पढ़े हुए हैंl इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ पार्टनरशिप की थीl सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैl दोनों की दोस्ती ‘सरहदी लुटेरा’ के सेट पर हुईl सलीम खान इस फिल्म में अभिनेता थेl वहीं जावेद अख्तर फिल्म के डायलॉग राइटर थेl जावेद अख्तर को फिल्म लिखने का ऑफर तब दिया गया क्योंकि ओरिजिनल डायलॉग राइटर मौजूद नहीं हो पाया थाl
जावेद अख्तर तब क्लैपर बॉय का काम करते थेl इसके चलते उन्हें पहली बार फिल्म लिखने का मौका मिलाl जावेद अख्तर और सलीम खान ने बॉलीवुड में लेखन की शक्ति की बात समझी और उन्होंने कई कहानियां और फिल्में लिखीl उनकी शुरुआती फिल्म ‘अधिकार’ और ‘अंदाज’ थीl इसके बाद दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर हिट दिएl इनमें शोले भी शामिल हैl
जावेद अख्तर की शादी हनी ईरानी से 1972 में हुई हालांकि दोनों ने 1985 में तलाक ले लियाl इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी कीl जावेद अख्तर को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट लिरिक्स के लिए मिले हैंl जावेद अख्तर को पद्मश्री, पद्मभूषण और साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैl in दिनों जावेद अख्तर कंगना रनोट के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैl जावेद अख्तर के बच्चों का नाम फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैl
@Richard Dawkins @[email protected] you #Center For Inquiry ( USA) for this great honour. I am humbled to be the first Indian recipient of #Richard Dawkins Award 2020 for standing up for rationality and reason against religious bigotry and superstition pic.twitter.com/VS9nIxQImt
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 26, 2020





