संकष्टी चतुर्थी के व्रत में जाने किन बातों का रखें खास ख्याल, पढ़े पूरी खबर

Sankashti Chaturthi 2021: पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ व्रत करता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गणेश जी की उपासना करने से व्यक्ति को शिक्षा, धन, सेहत और मान सम्मान प्राप्त होता है। इस दिन भक्तों को कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी पर किन बातों का ख्याल रखा चाहिए।

संकष्टी चतुर्थी पर इन बातों का रखें ख्याल:

1. इस दिन गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। इस दिन तुलसी का इस्तेमाल वर्जित होता है। यह अशुभ माना जाता है।

2. संकष्टी चतुर्थी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. संकष्टी चतुर्थी पर प्याज-लहसून का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इन्हें तामसिक भोजन कहा जाता है।

4. कहा जाता है कि इस तिथि पर शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए। यह वर्जित माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पुरे विधि-विधान से करे पूजा, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

5. संकष्टी चतुर्थी के दिन किसी भी पशु या पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए। इस दिन इन्हें पानी पिलाना शुभ माना जाता है।

6. संकष्टी चतुर्थी के दिन किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे गणपति बप्पा क्रोधित हो जाते हैं।

7. इस दिन किसी ब्राह्मण का भी अपमान नहीं करना चाहिए। इससे गणेश जी नाराज हो जाते हैं।

8. संकष्टी चतुर्थी के दिन झूठ बोलना नहीं बोलना चाहिए। इससे गणेश जी रुष्ट हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button