नया वर्ष के अक्टूबर महीने में आएंगे कई व्रत और त्यौहार, पढ़े पूरी खबर

October 2021 Vrat & Festival Calendar: नया वर्ष शुरू हो गया है। इस नए वर्ष में कई व्रत और त्यौहार आएंगे। हर व्रत और त्यौहार का अपना अलग महत्व होता है। साल 2020 में कोरोना के चलते त्यौहारों का उत्साह बेहद कम रहा। लेकिन 2021 में लोगों में व्रत और त्यौहारों को लेकर अलग ही उत्साह है। हिंदू त्यौहारों के बारे में पंचांग के जरिए पता चलता है। पंचांग हिंदू कैलेंडर होता है। इसमें ग्रहों, नक्षत्रों की दशा व दिशा पर तिथि, वार त्यौहार आदि मौजूद होता है। इसमें हर दिन जो शुभ योग एवं मुहूर्त का विवरण होता है। इसी के जरिए विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलते हैं।

अक्टूबर महीने की बात करें तो इस दौरान कई व्रत और त्यौहार आने वाले हैं। जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के व्रत एवं त्यौहारों की सूची हम आपको पहले ही बता चुके हैं। यहां हम आपको अक्टूबर महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान इन्दिरा एकादशी, सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, दशहरा, महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा आदि व्रत आएंगे। आइए जानते हैं अक्टूबर 2021 में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार आने वाले हैं।

अक्टूबर 2021: व्रत और त्योहारों की लिस्ट 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी

04 अक्टूबर: सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि

07 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन जयंती

09 अक्टूबर: विनायक चतुर्थी

12 अक्टूबर: महा सप्तमी

14 अक्टूबर: महा नवमी

15 अक्टूबर: दशहरा

16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी

17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत,

19 अक्टूबर: ईद-उल-मिलाद

20 अक्टूबर: महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा

24 अक्टूबर: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button