किसान आंदोलन: राहुल-प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमलावार, कहा- सरकार को किसानों की बात सुननी होगी

नई दिल्ली। दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ के किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों का कहना है कि वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन कोई शर्त नहीं गानेंगे। वहीं, किसानों के इस आंदोलन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावार हैं। इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी काक हना है कि सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले कानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी स्पीक अप फॉर फार्मर्स कैंपेन के माध्यम से जुड़िए।

प्रियंका गांधी ने CM योगी से कांग्रेस की बसों के लिए उत्तर प्रदेश में एंट्री की मांग की

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने स्पीक अप फॉर फार्मर्स कैंपेन हैशटैग का इस्तेमाल किया। बता दें कि, किसाना आंदोलन को लेकर कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियां भी मोदी सरकार पर हमलावर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button