जानिए दीपावली पर क्यों बनाई जाती हैं रंगोली, क्या हैं इसके पीछे का कारण

हिंदूओं के लिए दीपावली का त्योहार अन्य सभी त्योहारों में खास होता है। कई पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं के साथ दीपावली पर रंगोली बनाने का प्रचलन भी सदियों से चल रहा है। क्या आपने सोचा कि आखिर सभी हिंदू दीपावली पर्व पर अपने मुख्य द्वार पर रंगोली क्यों बनाते हैं। आमतौर पर रंगोली घर, ऑफिस या मॉल के मुख्य द्वार पर बनाई जाती है और इसमें तरह-तरह की शानदार सुंदर रंगीन शिल्प देखने को मिलती है। आइए जानते हैं दीपावली पर रंगोली बनाने के पीछे मुख्य कारण क्या है –

चूंकि दीपावली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। लोग अपने घरों और आसपास के वातावरण को खूबसूरत बनाने के प्रयास करते हैं। यही कारण है कि अपने घर के मुख्य द्वार को भी सुंदरता से सजाने के लिए रंगोली से सुंदर-सुंदर शिल्पकारी की जाती है।

दीपावली पर्व पर मुख्य रूप में देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। हर घर धन-धान्य और संपदा बनी रहे, इसलिए जब लक्ष्मी पूजा की जाती है तो ऐसी मान्यता है कि घर के द्वार के सामने जब देवी लक्ष्मी आए तो खूबसूरती और सजावट दिखना चाहिए। विशेषकर दीपावली पर रंगोली से कमल पुष्प बनाया जाता है क्योंकि कमल का फूल देवी लक्ष्मी का आसन माना जाता है। लेकिन आजकल अन्य कई तरह की खूबसूरत रंगोली शिल्प की बनाई जाने लगी है।

दीपावली पर अपने परिचित व रिश्तेदार एक-दूसरे के घर उपहार व शुभकामनाएं देने जाते हैं। ऐसे में जब वे घर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भी रंगोली बनाई जाने की परंपरा है। एक तौर पर रंगोली मेहमानों के स्वागत की ओर भी इशारा करती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक यह घर के मुख्य द्वार पर होने के कारण सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है और घर में बुराई को प्रवेश करने से रोकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button