लालगंज वैशाली महुआ राजा पाकर और हाजीपुर के ताजे नतीजे, जानें बिहार में किसकी बनेगी सरकार

बिहार चुनाव के लिए तीन चरणों में हुआ मतदान खत्म हो चुका है। अब मतगणना की बारी है। जिस दिन का इंतजार सबको था वह आज आ गया है। 10 नवंबर आज ही बिहार का सीएम कौन होगा यह फाइनल होगा। 243 सीटों पर मतगणना आज होनी है। आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर और हाजीपुर विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

Lalganj Chunav 2020 Results Live Updates: लालगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में 3 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां से एनडीए की ओर से भाजपा चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ रही है। मुन्ना शुक्ला का इस सीट पर काफी समय तक एक क्षत्र राज रहा। उन्होंने कभी लोजपा तो कभी जदयू के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर सीट का प्रतिनिधित्व किया।
Vaishali Chunav 2020 Results Live Updates: वैशाली विधानसभा सीट बिहार के पटना के पास की सबसे हॉट सीट है। वैशाली विधानसभा में पहले रूझान में कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव आगे हैं। यहां पर 2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में राजकिशोर सिंह जदयू के टिकट पर विजयी होकर विधानसभा कर रुख किया था। इस बार यहां जदयू से सिद्धार्थ पटेल वहीं कांग्रेस से संजीव सिंह तो लोजपा की टिकट पर अजय कुमार कुशवाहा किस्तम आजमा रहे हैं। पिछली बार 2015 में आरजेडी के नेता और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव जीता था।
Mahua Chunav 2020 Results Live Updates: महुआ विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। बिहार की हॉट सीट में शुमार इस सीट से 2015 के चुनाव में लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव चुनाव में जीत हासिल की थी। तेजप्रताप ने मांझी की पार्टी हम के प्रत्याशी रवींद्र कुमार को चुनावी पटखनी दी थी। इस बार यहां से प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर जदयू की ओर से डॉ. आसमा परवीन हैं। वहीं डॉ. मुकेश रौशन राजद की टिकट पर तो लोजपा से संजय कुमार सिंह मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी की तौर पर विनोद यादव मैदान में हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की टिकट से रवींद्र कुमार मैदान में हैं।
Raja Pakar Chunav 2020 Results Live Updates: राजापाकर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। यह सीट हाजीपुर लोकसभा में पड़ती है। फिलहाल परिसीमन के हिसाब से यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। बता दें कि 2010 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। यहां से प्रमुख प्रत्याशी की बात करें तो यहां से जदयू से महेंद्र राम और कांग्रेस की ओर से प्रतिमा कुमारी के बीच जंग है। वहीं लोजपा की ओर से धनंजय कुमार और बसपा से फरेश राम अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि 2015 में राजापाकर विधानसभा सीट से शिवचंद्र राम को राजद के सीट से जीत मिली थी।
Hajipur Chunav 2020 Results Live Updates: हाजीपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां से 2015 में भाजपा की टिकट पर ताल ठोक रहे अवेधश सिंह को जीता कर जनता ने विधानसभा भेजा था। उन्हें कुल 86773 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के जगन्नाथ प्रसाद राय को करीब 12195 वोट के अंतर से हराया था। इस बार यहां से प्रमुख प्रत्याशियों की बात की जाए तो भाजपा ने अवधेश सिंह पर ही दाव खेला है तो राजद ने देव कुमार चौरसिया को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं रालेसपा की ओर से कमल प्रसाद सिंह तो निर्दलीय अजीत कुमार मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।





