कांग्रेस की गुलामी का सबूत दे रही है ठाकरे सरकार, लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को अगे आना होगा: गिरिराज सिंह

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कांग्रेस एवं मुंबई की सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर यह हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ठाकरे सरकार कांग्रेस की गुलामी का सबूत दे रही है। कुछ ऐसा जरूर है जो ठाकरे और कांग्रेस सरकार अर्नब को चुप कराना चाहती है।

महाराष्ट्र में लोकतंत्र बचाने के लिए वहां की जनता को आगे आना होगा। उद्धव ठाकरे का जमीर मर चुका है, आज उसने अपने पिता के संस्कारों और विचारों की पूरी तरह से तिलांजलि देकर संविधान का गला घोंट दिया। आज शवसेना, सोनिया सेना से भी ज्यादा नीचे गिर गई।

गिरिराज सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह मुद्दा उठाया गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मुंबई सरकार की खिंचाई कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा है कि भारत के एक राज्य में प्रेस के खिलाफ एमरजेंसी लागू कर दी गई है।

उस राज्य का नाम लेने से आप भी बचें, नहीं तो वहां की सरकार आपको घर के भीतर से उठा कर ले जाएगी। आपातकाल लग चुका है, इस वक्त आपके सभी अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं। आर्टिकल-356 के द्वारा केंद्रीय सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति की सहमत से महाराष्ट्र सरकार को तुरंत बर्खास्त कर सकते हैं।

कांग्रेस ने 91 बार गैर कांग्रेसी राज्य शासित राज्यों को बर्खास्त किया है, यह तानाशाही नहीं चलेगी, महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करो। लोकतंत्र में ये तस्वीरें भयावह हैं, अपमानजनक हैं, अर्नब के घर में घुसकर खाकी ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जबकि आज उनका करवाचौथ व्रत है। एक सुहागिन के पति को करवाचौथ व्रत के दिन झूठे केस में गिरफ्तार करने की सजा सरकार में बैठे इन निकम्मों को जरुर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button