इन 4 जगहों पर बेहद अनोखे तरीके से मनाया जाता हैं नवरात्रि का त्योहार

देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं जो कि 17 अक्टूबर से शुरू हुआ और 25 अक्टूबर तक जारी रहने वाला हैं। इस बार कोरोना के चलते नवरात्रि का माहौल बेहद अलग और शांत हैं। भारत में कई जगहें ऐसी हैं जहां नवरात्रि का पावन पर्व हर साल जोरशोर से मनाया जाता हैं। इस बार लोगों का जमावड़ा नहीं हैं लेकिन माहौल अपनेआप में अनोखा हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

कुल्लू

कुल्लू हिमाचल में स्थित बेहद ही खूबसूरत शहर है। कुल्लू शहर शांति और अपनी सुंदरता के लिए भी काफी मशहूर है। कुल्लू में नवरात्रि का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त कुल्लू में नवरात्रि का उत्सव देखने आते हैं।

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में स्थित है। विजयवाड़ा के कनक विजया मंदिर में नवरात्रि का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। कनक विजय मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक मंदिर के देवता को दस अलग- अलग अवतार में तैयार किया जाता है। भक्त इस मंदिर में मां को रेशमी वस्त्र चढ़ाते हैं।

मैसूर

कर्नाटक के मैसूर में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक मैसूर पैलेस को 10 दिनों तक सजा कर रखा जाता है। इस त्योहार को मैसूर के लोग दसरा या नबाबा कहते हैं।

गुवाहाटी

गुवाहाटी में मां का सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर है। गुवाहाटी में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूम- धाम से मनाया जाता है। गुवाहाटी में दस महाविद्याओं को समर्पित मंदिर हैं। गुवाहाटी में नवरात्रि का पावन पर्व देखते ही बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button